*बांकी मोंगरा में सेप्टिक टैंक सफाई की समस्या को लेकर एल्डरमैन निराकार नाहक ने उठाई मांग नगर पालिका से सेप्टिक क्लीनर टैंकर मशीन उपलब्ध कराने का आग्रह, नागरिकों को मिलेगी आर्थिक राहत*
कोरबा जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास
बांकी मोंगरा। क्षेत्र में सेप्टिक टैंक की सफाई को लेकर नागरिकों को हो रही परेशानी और निजी टैंकर संचालकों द्वारा लिए जा रहे अधिक शुल्क को देखते हुए नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा के एल्डरमैन निराकार नाहक ने जनहित में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर नगर क्षेत्र के लिए सेप्टिक क्लीनर टैंकर मशीन उपलब्ध कराने की मांग की है
एल्डरमैन नाहक ने अपने पत्र में बताया कि वर्तमान में सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए क्षेत्रवासियों को निजी टैंकर बुलाना पड़ता है, जिसके लिए लगभग 10 हजार रुपये तक का खर्च वहन करना पड़ता है। यह राशि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए काफी अधिक है।
उन्होंने कहा कि समय पर सेप्टिक टैंक की सफाई नहीं होने से गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छता की स्थिति निर्मित होती है, जिसका सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण पर पड़ सकता है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा सेप्टिक क्लीनर टैंकर मशीन की नियमित व्यवस्था किए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।
