*कोरबा में कांग्रेस की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज*
कोरबा जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास
कोरबा, 22 अगस्त 2026। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कोरबा शहर से जुड़े प्रमुख जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए आज शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।
पूर्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के आह्वान पर आयोजित इस बैठक में पार्टी संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., सेवादल, पिछड़ा वर्ग सहित विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आवश्यक बताई गई है।
बैठक का स्थान: जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा
दिनांक: शनिवार, 22 अगस्त 2026
समय: शाम 4:00 बजे
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
