*सरपंच निवास कोटेतरा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया तीजा पर्व*

*सरपंच निवास कोटेतरा में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया तीजा पर्व*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

जैजैपुर/छत्तीसगढ़ का पावन और पारंपरिक लोक पर्व तीजा (हरितालिका तीज) आज ग्राम पंचायत कोटेतरा के सरपंच निवास में बेहद भव्यता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के विशेष आमंत्रण पर गांव की बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं और बेटियां सरपंच निवास में एकत्रित हुईं। तीजा के मद्देनजर सरपंच निवास को आकर्षक फूलों और रंगोली से सजाया गया था। व्रतधारी महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के साथ निर्जला बिना अन्न-जल के कठिन उपवास रखा। सरपंच निवास के प्रांगण में सामूहिक रूप से मिट्टी के भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाएं बनाई गईं, जहां सभी महिलाओं को पंडित श्री चंद्रशेखर वैष्णव जी के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस उत्सव में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक तीजा गीत गाए और खुशियां बांटीं। इस दौरान पारंपरिक व्यंजनों का प्रसाद भी वितरित किया गया।भव्य आयोजन को सफल बनाने में उपसरपंच श्रीमती मोतिन बाई कर्ष,श्रीमती संगीता कुशल साहू और सरपंच परिवार सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। आज सुबह पारंपरिक रूप से मूर्तियों का विसर्जन स्थानीय तालाब में किया गया, जिसके बाद महिलाओं ने अपना व्रत खोला।