*सक्ती में ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ के तहत विकासखंड स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

*सक्ती में ‘सेवा-संकल्प-अभियान’ के तहत विकासखंड स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती-सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) सक्ती में विकासखंड स्तरीय कन्या महाविद्यालय सक्ती रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत पूरे भारतवर्ष सहित छत्तीसगढ़ के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।आयोजन के मुख्य अतिथि व संयोजक डॉ. श्याम चंद्रा रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला नोडल अधिकारी डी. पी. पाटले, ब्लॉक नोडल अधिकारी विजय देवांगन, शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामनरेश यादव तथा नगर मंडल अध्यक्ष  अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘सेवा, संकल्प और राष्ट्र विकास’ के विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक और संदेशप्रद रंगोलियां बनाईं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की कला, रचनात्मकता और उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में प्रो. अजय देवांगन, प्रो. सोमेश घिटोड़े, गंगाधर चंद्रा, रामलाल चौहान, रेणुका यादव, कु. रमा पाठक, कु. शशि कमलेश, कु. राजलक्ष्मी सिंह, कु. कामनी सिदार, किरण कश्यप, संजीव भारती, वनवासी राम, आशुतोष तिवारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।