*मालखरौदा के नवागांव में हुई भारतीय किसान संघ की आवश्यक बैठक*

*मालखरौदा के नवागांव में हुई भारतीय किसान संघ की आवश्यक बैठक*

 

सक्ती/ भारतीय किसान संघ की बैठक दिनांक05/10/2026 दिन सोमवार को ग्राम नवागांव तहसील मालखरौदा में किसानों का बैठक रखा गया था सबसे पहले भगवान बलराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजन किया गया।
जिला अध्यक्ष रमाकांत चन्द्र द्वारा 11 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया जिसमें मुख्य रूप से बाहर घूम रहे मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान, 2022/23 का लंबित 17000 करोड़ की बोनस , एग्रीस्टेक एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया गया एवं दिनाँक 08/10/2026 दिन गुरुवार को इन मांगों के संबंध में मान्यनीय मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्टर महोदया के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय जेठा सक्ती समय 11 अनिवार्य रूप से पहुंचे ग्राम नवागांव के भारतीय किसान संघ के ग्राम स्तर के अध्यक्ष गौरीशंकर चंद्रा को सर्व सम्मति से चुना गया।
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष रमाकांत चन्द्रा तहसील मंत्री रविशंकर चन्द्रा एवं ग्राम नवागांव के किसान प्रताप चन्द्रा,घनश्याम खूंटे,भोजराम चन्द्रा, नरसिंह सिदार ,कमल साय चन्द्रा,बाबूलाल चन्द्रा ,सूजाराम खूंटे, सत्येंद्र चन्द्रा,भवानी चन्द्रा,सुफल चन्द्रा,रेशम लाल चन्द्रा, उमाशंकर चन्द्रा,गोंदी यादव,लालमणि सिदार , रामाधार चन्द्रा एवं ग्राम नवागांव के बहुत से किसान उपस्थित थे।