ऐतिहासिक जीत पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितीन नवीन जी का आभार – टिकेश्वर सिंह गबेल

*ऐतिहासिक जीत पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितीन नवीन जी का आभार – टिकेश्वर सिंह गबेल*

 

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती/ भारतीय जनतापार्टी सक्ती जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह विजय देश की जनता के विश्वास, प्रधानमंत्री के नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। श्री गबेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा निरंतर जनहित के कार्यों और विकास के एजेंडे के साथ आगे बढ़ रही है, जिसका परिणाम देशभर में मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि इन राज्यों में मिली सफलता से पार्टी और अधिक सशक्त होगी तथा आने वाले समय में भी भारतीय जनता को जनता का समर्थन इसी प्रकार मिलता रहेगा।