*सकर्रा में हुई भारतीय किसान संघ जिला सक्ती की कार्यकारिणी बैठक*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- आज दिनाँक 14,06,2026 को भारतीय किसान संघ जिला सक्ति का बैठक ग्राम सकर्रा तह अड़भार में हुआ,बैठक की शुरुआत भगवान बलराम ,भारत माता, की चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुजन कर किया गया।
*बैठक में निम्न बिन्दुयो पर किसानो के द्वारा चर्चा किया गया*
जिसमे रासायनिक खाद अभी तक कई समितियों में पर्याप्त मात्रा में भंडारण नहीं हुआ है, औऱ कई समिति में वितरण शुरू नहीं हुआ है जिसे तत्काल खाद वितरण करने संबंधित मांग एवं खाद भंडारण साथ ही किसानो को ट्रेक्टर में पर्याप्त मात्रा में डीजल दिया जाये, भोथिया तहसील के समितियों में किसानो कि जमीन ऑनलाइन नहीं बता रहा है इसके कारण किसानों को सही मात्रा में खाद नही मिल पा रहा है राजस्व विभाग द्वारा त्वरित सुधार किया जावे, नहरों में उचित जगहो पर आवा गवन हेतू पुल निर्माण किया जाये जैसे अनेक निर्णय लिए गए। बैठक मे किसान संघ जिला अध्यक्ष श्री रामकांत चंद्रा, वेदप्रकाश वर्मा मंत्री, हीरामणि वर्मा उपाध्यक्ष, महेंद्र पाल चंद्रा बीज प्रमुख, तिजुराम यादव तह. अध्यक्ष,शशांक चंद्रा तह. अध्यक्ष, मुकेश सोनवानी तह. अध्यक्ष, जी,एल, चंद्रा,रविशंकर चंद्रा तह. मंत्री, पतिराम साहू ,शौखिलाल चंद्रा ,गोरेलाल चंद्रा, जुगल किशोर चंद्रा, नन्दकिशोर चंद्रा, रामा धार चंद्रा,चुरामड़ी चंद्रा, चितेश्वर चंद्रा, महे त्तर यादव, एवं अन्य किसान उपस्थित थे।
