*बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला*

*बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला*

*सुशासित तेवहार आयोजित कर जहाँ सुनी गई जनता की समस्या, वही की जनता बिजली कटौती से है त्रस्त, ओड़ेकरा*

*जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी उपभोक्ताओं कि समस्याओं का नहीं कर पा रहें निराकरण*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती/ जैजैपुर:- जिले के जैजैपुर सबस्टेन अंतर्गत आने वाले ओड़ेकेरा फ़िटर में आधा दर्जन गांव लोग बीते चार दिन से बिजली विभाग के ख़राब कार्य प्रणाली से जूझ रहे है और ग्रामीण अंधेरे में डूबे हुए हैं। जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं हैं, यहाँ सुधार के नाम पर उपभोक्ता को गुमराह किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के दिन रात शिकायत के बाद भी विभाग अपनी लापरवाही और नाकामी पे सुधार नहीं कर पा रहे हैं। बता दे बीते 4-5 दिनों से जैजैपुर सब स्टेशन के अंतर्गत के ओड़ेकेरा फीडर में लगातार खराबी आ रहा हैं जिससे कारण 6-7 के ग्रामीण उपभोक्ताओं का जीना मुश्किल हो गया। बीते 4-5 दिन से सुधार के नाम पर बस जिम्मेदार जिला अधिकारी सहित स्थानीय अधिकारी के द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा है। जबकि यह समस्या कोई नई नहीं हैं बीते 2-3 वर्ष से यहाँ की स्थिति जस के तस बनी हुई जिसका ख़ामियाज़ा हर साल ग्रामीण इलाकों हज़ारों उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा हैं।
बता दें जिले के जैजैपुर सब स्टेशन के ओड़ेकेरा फ़ीडर में लगातार दो तीन वर्षों से बिजली गुल की समस्या लोग बेहद परेशान हैं। बेवजह बिजली कटौती में सुधार के नाम पर बिजली विभाग के स्थानीय जिम्मेदारों के द्वारा सिर्फ मेंटेनेंस के नाम पर उपभोक्ता एवं आला अधिकारियों के समक्ष वाहवाली लूट रहे। जबकि यहाँ की ज़मीनी हकीकत का आलम ये है की हल्की फुल्की हवा बारिश होने पर रात भर और दिन भर बिजली गुल रहती है। गर्मी का मौसम हो तो ओवरलोडिंग और लोड सेटिंग के नाम पर घंटों घंटों भर बिजली कटौती किया जाता है। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं क़ीमती दिन चरिया पर पड़ता है। जिसका बिजली विभाग को कोई सरोकार नहीं। ताजूब की बात यह है की बिजली विभाग के जिम्मेदारों को ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का लगातार शिकायत मिलने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उसका निस्तारण सुधार ना हो पाना लोगों के मानों में रोष और आक्रोश को दिन ब दिन पैदा कर रहा है।

*जैजैपुर सब स्टेशन के सभी फीडर में से ओड़ेकेरा फीडर का कनेक्शन रहता है खराब*

आप सभी को जान कर हैरत होगा की जैजैपुर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी फीडर का बिजली कनेक्सन में फाल्ट आने पर सुधार कार्य कराकर विद्युत सप्लाई चालू करा दिया जाता है तो वही ओड़ेकेरा फीडर बीते दो-तीन साल से गर्मी या बरसात में लाईन का खराब होने पर घंटों घंटों तक सुधार नहीं हो पाता है और कहीं रात के समय बिजली सप्लाई ख़राब हो जाए तो यहाँ के ग्रामीणों का भगवान भरोसे छोड़ दिया जाता है। सप्लाई ख़राब होने ट्रिपिंग आने और ब्रेकडाउन के नाम पर दिन रात भर बिजली बंद रहने का आरोप उपभोक्ता लगा रहे हैं। जिसका सुधार हो पाना भी संभव नहीं रहता है। ओड़ेकरा फ़िटर के उपभोगताओं कहना है यह समस्या बीते कई वर्षों से चल रहा हैं जिसका समाधान आज तक नहीं किया जा रहा है, बिजली विभाग के कर्मचारीयों के द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ दिखावा करने का भी आरोप ग्रामीण क्षेत्र के लोगों लगा रहे हैं। बीते दिनों मौसम ख़राब होने के कारण 4-5 दिन ओड़ेकेरा, बहेराडीह, जुनवानी, गाड़ामोर, कुटराबोड़, छिर्राडीह इत्यादि गांव के उपभोक्ता बेहद परेशान और आक्रोशित नजर आ रहे हैं। जिसके कारण लोगों के चेहरे पर स्थानीय बिजली विभाग के प्रति नाराजगी साफ़ दिखाई दे रहा है।