*कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया*
कोरबा जिला ब्यूरो राजेंद्र दास
कोरबा/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर दुदावत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन सीसी सड़क का कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र विस्तृत प्राक्कलन (एस्टीमेट) तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
