*शास. कन्या उच्च.माध्य. विद्यालय बालकों में हुआ साइकिल वितरण*
जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास कोरबा
कोरबा/- भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के वार्ड 43 स्थित कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा किया गया। यह योजना छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने, विद्यालय तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, जय राठौर, अर्चना रूनीझा, पार्षद मंगल बन्दे, माहेश्वरी गोस्वामी, रेणु प्रसाद, दीपक चंद्रा, मनोज सिंह, हेमलता निर्मलकर, मीना डहरिया, राकेश सोनी, आर.ए. नारायण, दीपक चन्द्रा संजू घुर्वे जी,विद्यालय के प्राचार्य सुभाष दीक्षित सहित अभिभावकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
