*एकता पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य भेंट*

*एकता पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य भेंट*

*जिले के विकास, जनसमस्याओं और प्रशासन–मीडिया के बीच नियमित संवाद सहित विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती। एकता पत्रकार संघ, सक्ती के पदाधिकारियों ने जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के विकास, स्थानीय जनसमस्याओं, पत्रकारिता से जुड़े विषयों तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सार्थक चर्चा हुई। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विषयों से अवगत कराया। पत्रकारों ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं पर प्रशासन द्वारा समयबद्ध पहल होने से आम नागरिकों को राहत मिलेगी।

मीडिया समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु :-

एकता पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाते हैं। स्थानीय पत्रकार जमीनी स्तर की समस्याओं को प्रमुखता से सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में सकारात्मक योगदान देते हैं। उन्होंने कहा, “एकता पत्रकार संघ निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के विकास और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में संघ जिला प्रशासन को सदैव रचनात्मक सहयोग प्रदान करेगा। प्रशासन और मीडिया के बीच नियमित एवं पारदर्शी संवाद से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।”

नियमित संवाद और बेहतर समन्वय पर दिया जोर :-

चर्चा के दौरान प्रशासन और स्थानीय पत्रकारों के बीच नियमित, सकारात्मक एवं पारदर्शी संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनहित के मामलों में तथ्यात्मक सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान होने से भ्रम की स्थिति दूर होगी और आम नागरिकों तक प्रमाणित जानकारी पहुंच सकेगी। कलेक्टर जयश्री जैन ने संघ के पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जिले की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने और मीडिया के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर एकता पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा, मनीष कथूरिया, दिनेश साहू, नारायण राठौर, परसन राठौर एवं अविनाश साहू उपस्थित रहे।