*अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने नवपदस्थ थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात*

*अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने नवपदस्थ थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़) :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सरसीवां की टीम ने नवपदस्थ थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, समाचार संकलन के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को सुरक्षित एवं सहयोगपूर्ण वातावरण मिलना आवश्यक है। वहीं थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के तहत निष्पक्ष एवं जिम्मेदार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।मुलाकात के दौरान पुलिस एवं पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल को और मजबूत करने तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं बेहतर वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष युवराज निराला, चित्रसेन घृतलहरे, ब्लॉक उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्रा, मोहित रात्रे, हीरासेन खरे एवं तुलसीदास महांत सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।