*बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की*

*बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की*

*द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर, एसपी सहित डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड की टीम ने उप जेल सक्ती का किया निरीक्षण*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती, 24 सितम्बर 2026// माननीय उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स की टीम द्वारा आज उपजेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश लीना अग्रवाल, कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर व डिस्ट्रिक्ट विजिटर्स बोर्ड की टीम द्वारा उप जेल सक्ती का किया निरीक्षण किया गया। बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा जारी आदेश के पालन उपजेल में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष तथा बंदियों को प्रदत्त सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालय की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था एवं प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही बंदियों के प्रकरणों में आने वाली समस्याओं तथा जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती सुभद्रा गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा, न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती कुमारी अंकित देवदास, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.एस. टाण्डे, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र  शोभेंद नायक, जिला रोजगार अधिकारी  एम.आर. जायसवाल, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग मेवालाल झारिया, उपसंचालक कृषि विभाग तरुण कुमार प्रधान, सहायक संचालक उद्यान संजना बंजारे, सहायक जेल अधीक्षक उपजेल सक्ती विजय पटेल, अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े तथा  मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे एवं जयराम गढ़ेवाल आदि उपस्थित रहे।