*बालको वेदांता कंपनी के लॉजिस्टिक विभाग में 38 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद एच. एस. राजपूत को भावभीनी विदाई*

जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास कोरबा
बालको वेदांता कंपनी के लॉजिस्टिक्स विभाग में अपनी 38 वर्षों की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने वाले श्री एच. एस. राजपूत को लॉजिस्टिक्स प्लांट-3 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर लॉजिस्टिक्स टीम के सदस्यों ने उनके दीर्घ सेवाकाल, कार्यकुशलता एवं योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
श्री एच. एस. राजपूत ने वर्ष 1988 में पहली बार बालको में कदम रखा। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों एवं परियोजनाओं में कार्य करते हुए अपने अनुभव और कार्यक्षमता की अमिट छाप छोड़ी।
श्री राजपूत का सेवाकाल
1988–2002: PTS शॉप, बालको
2003–2006: कोरबा में कार्यरत
2007–2009: लॉजिस्टिक्स, प्लांट-2
2010–2015: सीमेंस कंपनी प्रोजेक्ट, बालको
2016–2026: लॉजिस्टिक्स, प्लांट-3
2017 से: लॉजिस्टिक्स प्लांट-3 में विशेष रूप से OBD कार्य में महत्वपूर्ण योगदान
लॉजिस्टिक्स प्लांट-3 में श्री राजपूत को OBD के मास्टर के रूप में जाना जाता रहा। OBD निर्माण, कार्यप्रणाली की जानकारी और अपने लंबे अनुभव के कारण उन्होंने सहकर्मियों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से टीम के अनेक सदस्यों को सीखने का अवसर मिला।
विदाई समारोह में लॉजिस्टिक्स प्लांट-3 इंचार्ज श्री रवि आहूजा सहित लॉजिस्टिक्स टीम के सदस्यों ने श्री राजपूत को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राजेश नागराज, शशिकांत शर्मा, रवि महाडिक, राजशेखर साहू, आशीष कुम्भकर, सुमित सोनी, आशाराम साहू, शिवकांत बरेठ, द्वारिका चतुर्वेदी, विक्रम सिंह, गोरे लाल यादव, खेम यादव, निर्मल यादव, जे.पी. यादव, सुनील बरेठ, हेमंत परमार, शत्रुहन नगेसिया, आर्यन न्यूटन, अभिजीत बैरागी सहित लॉजिस्टिक्स टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
जोगेंद्र इंजीनियरिंग से विनोद शर्मा, अनिल पाटले, अजय तिवारी, राजेश द्विवेदी, निशा गुप्ता, अनिल दिनकर एवं साबिर खान ने भी श्री राजपूत के दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।