*मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान*

*सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी*

*मोटराईज्ड ट्रायसायकल से रामप्रताप बंजारे की राह हुई आसान*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती, 06 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के आवागमन एवं दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाते हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। रामप्रताप बंजारे उम्र 43 वर्ष, ग्राम गुड़ऊकला, तहसील जैजैपुर के निवासी हैं। वे दोनों पैरों से 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें आवागमन सहित दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत जिला कार्यालय समाज कल्याण, सक्ती द्वारा रामप्रताप बंजारे को मोटराईज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई। इससे उनका आवागमन सुगम हुआ है और रोजमर्रा के कार्यों में सुविधा मिली है। सहायक उपकरण मिलने से उनमें स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन यापन करने का नया विश्वास जागा है। रामप्रताप बंजारे कहते हैं कि मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से अब मेरे लिए कहीं भी आना-जाना आसान हो गया है। रोजमर्रा के काम भी आसानी से कर सकूंगा। शासन से मिले इस सहायक उपकरण से मुझे बहुत खुशी हुई है। अब मैं स्व-रोजगार कर आत्मनिर्भर बनने और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीवन यापन करने के लिए आगे बढ़ सकूंगा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त किया।