*नाइसटेक कंप्यूटर एजुकेशन, सक्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस*

*नाइसटेक कंप्यूटर एजुकेशन, सक्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती/- बाल दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को नाइसटेक कंप्यूटर एजुकेशन, सक्ति में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा शिक्षा के साथ मनोरंजन एवं रचनात्मक गतिविधियों के महत्व को उजागर करना था। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से संस्थान का वातावरण आनंदमय एवं उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को सही दिशा देना तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं रचनात्मकता भी अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आपसी प्रेम, सहयोग एवं उत्साह के साथ समारोह का समापन किया गया।