*रकबा संशोधन ,गिरदावरी और सत्यापन के नाम से किसान परेशान*

*रकबा संशोधन ,गिरदावरी और सत्यापन के नाम से किसान परेशान*

*रकबा संशोधन और पंजीयन पर गुमराह कर रहे अधिकारी*

*एग्रीस्टेक एम्प्रुअल भी आर आई तहसीलदार के आई डी में नहीं जा रहा*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

जांजगीर चांपा – छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के धान खरीदी के लिए गंभीर तो है किसान पर अनेक लाभकारी नीतिगत निर्णय भी ले रही पर कही न कही पंजीयन,गिरदावली,और क्रॉप सर्वे एग्रीस्टेक के तकनीकी त्रुटि का खामयाजा बेचते अन्नदाता भुगत रहे है ,अभी धान खरीदी प्रारंभ होने महज 3 दिन शेष है लेकिन अन्नदाता चिंतित है उनकी धान बोनी रकबा का समाधान कब होगा ,सरकार 10 तक दावा आपत्ति का हल निकल जाएगा ,कोई समाधान नहीं निकला उल्टा समाचार विज्ञापन में भ्रमित कर रहे है कि 31 अक्टूबर से 15 नवंबर पंजीयन और रकबा संशोधन समय बढ़ाया गया यह स्पष्ट है ही नहीं कि धान का पंजीयन ,रकबा संशोधन है या कोदो ,कुटकी रागी,कपास वाला है जिसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी को कॉलिंग करने पर अपना नंबर फॉरवर्ड कर दिए है ऐसे तो सरकार के कृषि अधिकारी है पर किसानों के पंजीयन में अभी तकनीकी त्रुटि बना हुआ है,त्रुटि तकनीकी है किसानों को अब सत्यापन ,गिरदावली के लिए सर्वेयर,पटवारी,आर आई,तहसीलदार के आॅफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है ,जिस खेत में धान नहीं लगा है उसमें धान दिख रहा,और जिसमें धान बुना है उस खसरे में निरंक बता रहा है किसानों बेमौसम बारिश से फसल नुकसान की बड़ी चिंता तो पहले से है पटवारियों के हड़ताल से किसानों का अग्रिस्तक बाधित हुआ जिसका सीधा फायदा सरकार ने उठाया ,किसान का कम पंजीयन ,कम रकबा तो कम धान खरीदी तो कम आदान राशि,
इस परिस्थिति में बहुत किसानों का पंजीयन नहीं पाया ,सरकार को किसानों के हित में निर्णय लेने चाहिए।।