*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती ने किसने की मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

*भारतीय किसान संघ जिला सक्ती ने किसने की मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती/ विगत दो वर्षों से जिला के किसानो की सामस्याओ को लेकर शासन और प्रशासन से मांग कर उन्हें दूर करने का कार्य कर रही है उसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 की खरीफ धान फसल की खरीदी को लेकर कुछ समस्याएं है जिन्हे पूरा करने की मांग कलेक्टर महोदया से ज्ञापन के द्वारा किया गया है।

किसानों की मांगे इस प्रकार है।

(1) शासन एवं प्रशासन के द्वारा सक्ती जिले के सभी किसानों को जमीन एवं फसलों का एग्रीस्टैक कराया गया है जिसमे सैकड़ों किसानों के धान का फसल का एग्रीस्टैंक गलत हुआ है तथा उस जमीन । खेत मे वस्ताव मे धान लगा हुआ है, जबकि अन्य फसल दिखाया जा रहा है, जिसमे तत्काल सुधार किया जावे ताकि किसान अपना धान समय रहते बेच सके ।

(2) छ; ग। शासन प्रशासन के द्वारा जारी आदेश क्रामक 725358/2026-GEN-35/4196/2026-FOOD PART (1) नवा रायपुर दिनांक 30-10-2026 के द्वरा जारी धान खरीदी नियम के कड़ी क्रामक 10.14 मे धान की तौलाई 40.545 तथा 40.626 कि. ग्रा. लिए जाने फ्लैक्सी प्रदर्शन सभी धान खरीदी केंद्रों में अनिवार्य रूप से लगवाए। इसके साथ ही फ्लैक्सी में यह भी अंकित कराए कि धान खरीदी के लिए धान तौलाई, सिलाई, लोडिंग अनलोडिंग एवं अन्य खर्चे के लिए शासन प्रशासन द्वारा दि जाने राशि प्रति क्विंटल 22.80रू को भी अंकित करावे ।

(3) धान खरीदी प्रभारी ड्यूटी आदेश में संशोधन करते हुए विगत कई वर्षों से धान खरीदी मे दोषी पाये गए कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाया जावें जिनके खानगी है जिनसे राशि वसूली किया जाना है उन्हे ड्यूटी नहीं लगाया जावें ऐसे दोषी कर्मचारियों का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जावे । तथा उनके स्थान पर नए कर्मचारी को लगाया जावे इसके अलावा धान खरीदी केंद्र खैरा तहसील सक्ती में नियुक्त कर्मचारी एवं ऑपरेटर दोनों सगे भाई है तथा उसी गाँव के हैं जिससे उस ग्राम किसान काफी डरे हुए क्योंकि प्रबंधक किसानों को डराता है कि आपको खाद नहीं देगा धान को नहीं खरीदूँगा बोल रहा है इसलिए दोनों को अन्यत्र केंद्र में भेज दिया जावे।

(4) शासन द्वारा जारी धान खरीदी के दिशा निर्देश अनुसार धान खरीदी की तिथि निर्धारित है जिसमे 15/11/2026 से 15/01/2027 तक की है लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए धान खरीदी की तिथि को 15/11/2026 से 15/02/2027 तक निर्धारित किया जाये।

भारतीय किसान संघ जिला सक्ती मांग पुरा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रमाकांत चंद्रा जिलाध्यक्ष, वेदप्रकाश वर्मा जिला मंत्री,टीरामणी वर्मा जिलाउपाध्य,बाबूलाल गबेल,जयसिंग गबेल,विजय कुमार गबेल,विश्वनाथ गबेल
योगेन्द्र गबेल तह. अध्यक्ष रविशंकर-चंद्रा,नरसिंग दयाल गबेल,संतोष गबेल, लक्ष्मी बरेठ कबीर गबेल,शंकर लाल चंद्रा, विजय सिंहा,युगलकिशोर, फागुलाल चंद्रा, मोहर सिंह तह. अध्यक्ष डभरा,गुलाब पटेल, जगमोहन राठौर,राजु चंद्रा, मनमोहन,अश्वनी सहित भारतीय किसान संघ के जेस्ट श्रेष्ट पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।