*सलोनी और अड़भार में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, किसानों ने की गौ-माता की पूजा-अर्चना*

*सलोनी और अड़भार में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, किसानों ने की गौ-माता की पूजा-अर्चना*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

अड़भार (सक्ती)। तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सलोनी एवं अड़भार में किसानों द्वारा पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर गौ-माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
कार्यक्रम के तहत दिनांक 26 नवंबर 2026 को ग्राम सलोनी तथा 27 नवंबर 2026 को अड़भार में विशेष आयोजन किए गए। सर्वप्रथम गौ-माता का वंदन कर तिलक लगाया गया एवं आरती उतारी गई। इसके पश्चात श्रीफल (नारियल) तोड़कर उपस्थित सभी किसानों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों ने “कौन हमारे सुखदाता, धरती गंगा गौ माता” एवं “जय बलराम” के जयघोष के साथ गौ-संरक्षण का संकल्प लिया।
इस धार्मिक व किसान आयोजन में मुख्य रूप से किसान संघ जिला अध्यक्ष रामकांत चन्द्रा, विजय गवेल, राजेश गवेल, दिनेश गवेल, कमलेश वैष्णव, बीर सिंह, शांति लाल, बिजय यादव, पंडित राम जागेश्वर यादव, अमरसिंह गवेल, राधेलाल, फिरत राम चौकीदार, महंत पुष्पेन्द्र गवेल, तिजूराम यादव, बालमुकुंद जलतारे, राधेश्याम, प्यारेलाल, मोहर लाल, दसमी लाल, फिरतु राम, बुदेश्वर, टंकेश्वर गवेल जोरवा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।