*महिला आरक्षण को मंजूरी के बाद भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बनाई गईं संयोजक*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
रायपुर/- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को संसद, विधानसभा और अन्य निर्वाचित संस्थाओं में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी। इसे अब 15-16 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में पारित कराने की तैयारी है। इसके बाद भाजपा पूरे देश में महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी।
पार्टी ने इस अभियान को नारी शक्ति वंदन अभियान का नाम दिया है। इसके लिए राज्य की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को संयोजक बनाकर 5 सदस्यों की समिति गठित की है। इसमें दो पुरूष सदस्य भी लिए गए हैं।