*मुख्यालय के नगरीय निकायों में स्थापित होगी श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा*
*छग सरकार के निर्णय का आमजन ने किया अभिनंदन, विभागीय मंत्री अरुण साव के प्रति जताया आभार*
*भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया सुशासन सरकार का ऐतिहासिक निर्णय*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
जांजगीर/– छग सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है.
नगरीय प्रशासन विभाग ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुपालन में 10.60 करोड़ की स्वीकृति भी दे दी है.
ज्ञात हो कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है. देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डॉ मुखर्जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने छग छग सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा नेता प्रशांत सिंह ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक बताया है. उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के विषय में बताने कि जरूरत हैं. आज जो जम्मू- कश्मीर देख रहे हैँ, वहां जाने के लिए कभी परमिट प्रथा थीं, जिसके विरोध में डॉ मुखर्जी ने आंदोलन का नेतृत्व किया, एवं इसी दौरान हिरासत में उनक़ा निधन हो गया. “एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेगा ” का प्रखर उद्घोष करने वाले डॉ मुखर्जी के बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा. उनकी स्मृतियों को चीर स्थायी बनाये रखने छग सरकार का यह महत्वपूर्ण निर्णय है.
उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, विभागीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के प्रति आभार जताया है।

