*महिला थाना कोरबा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सीतामणी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
*लगभग 750 छात्र-छात्राओं को गुड टच–बैड टच, महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं आत्मरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई*
कोरबा जिला रिपोर्टर राजेंद्र दास
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटेल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07.08.2026 को महिला थाना, जिला कोरबा की टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 750 छात्र-छात्राओं को गुड टच–बैड टच, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध, लैंगिक अपराधों की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराधों से बचाव, अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग तथा विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
महिला थाना की टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में बिना डर के अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को तत्काल सूचना दें। साथ ही सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने, अज्ञात व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क से बचने तथा साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने तथा आवश्यक होने पर पुलिस की सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।
कोरबा पुलिस द्वारा बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों को कानूनों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।
