*एम.सी. बी.जिले के तीन शिक्षकों राजेश कुमार द्विवेदी, अरुणा रानी शुक्ला, निरजा अहिरवार को मिला राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान*
एमसीबी – शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एम. सी.बी. जिले के तीन शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया
डॉ. देवकी नंदन दीक्षित सभा भवन बिलासपुर के तत्वावधान आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान नवाचार और शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रभावी उपयोग के लिए सम्मानित किया गया l
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य मंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार श्री तोखन साहू जी एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुमित पाण्डेय जी, शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ संस्थापक एवं संयोजक भरत कुमार डोरे बंजारे सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किया l
सम्मान पाने वाले शिक्षकों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवारपुर के प्राचार्य राजेश कुमार द्विवेदी, शासकीय हाई स्कूल बरकेला की विज्ञान शिक्षिका अरुणारानी शुक्ला एवं पीएम शासकीय प्राथमिक शाला माथमौर के शिक्षिका निरजा अहिरवार तीन सम्मानित हुए शिक्षकों को विद्यालय में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन शैक्षणिक नवाचारों तथा टीएलएम, एफएलएन यानी शिक्षण अधिगम सामग्री के बेहतर उपयोग के लिए सम्मानित किया गया l सम्मान मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी महोदय रविकांत यादव ,भरतपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद साहू , विकासखंड शिक्षा अधिकारी महोदय मनेद्रगढ़ विपिन पाण्डेय एवं अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी l उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं l
