*स्वनिधि महोत्सव 2026 के तहत नगर पंचायत नया बाराद्वार में शिविर आयोजित, हितग्राहियों से प्राप्त किए गए आवेदन*

*स्वनिधि महोत्सव 2026 के तहत नगर पंचायत नया बाराद्वार में शिविर आयोजित, हितग्राहियों से प्राप्त किए गए आवेदन*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

सक्ती, 25 जून 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वनिधि महोत्सव 2026 के अंतर्गत आज गुरुवार को नगर पंचायत नया बाराद्वार द्वारा स्थानीय मंगल भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री जितेश शर्मा तथा पार्षदगण श्री पवन अग्रवाल, श्री कैलाश भैना एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए तथा योजना से संबंधित जानकारी प्रदान कर अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित हितग्राहियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत नया बाराद्वार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मनोज कुमार कश्यप, उप अभियंता श्री उत्तम सिंह कंवर, श्री छतराम भैना, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्री शोभित बरेठ, श्री पुष्पराज देवांगन तथा श्री नंदकुमार राठौर ने शिविर में उपस्थित रहकर हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया।
नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस शिविर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अधिकारियों ने बताया कि स्वनिधि महोत्सव का उद्देश्य व्यवसायियों एवं छोटे स्वरोजगारियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन सकें।