*सक्ती में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल!* *बिहान और गोमती हॉस्पिटल में बिना डिग्री वाले डॉक्टरों के भरोसे चल रहा इलाज?*

*सक्ती में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल!*

*बिहान और गोमती हॉस्पिटल में बिना डिग्री वाले डॉक्टरों के भरोसे चल रहा इलाज?*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

 

*सक्ती -* जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिहान और गोमती हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज ऐसे लोगों की देखरेख में हो रहा है, जिनके पास मान्यता प्राप्त चिकित्सा डिग्री होने का दावा संदिग्ध बताया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों को बड़ी-बड़ी बातें कहकर भर्ती कर लिया जाता है, लेकिन जब इलाज की बारी आती है, तो अनुभवी और डिग्रीधारी डॉक्टर की जगह दूसरे लोग ही इलाज करते नजर आते हैं।

*मरीजों में डर, परिजनों में गुस्सा*

अस्पताल में भर्ती एक मरीज के परिजन ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, _”हम तो बड़े डॉक्टर समझकर आए थे, लेकिन यहां कौन इलाज कर रहा है, ये ही समझ नहीं आता। पूछो तो टाल दिया जाता है।”_

वहीं एक अन्य ग्रामीण ने कहा, _”गांव से लोग भरोसे पर आते हैं। अगर डिग्री ही नहीं है तो जान के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है?”_

*गोमती हॉस्पिटल में HR की भूमिका पर भी उठे सवाल*

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोमती हॉस्पिटल में किसी भी विवाद या शिकायत की स्थिति में मरीजों और परिजनों से HR विभाग की ओर से रुक्मणी जायसवाल बात करती हैं।

परिजनों का कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें समाधान की जगह टाल दिया जाता है। लोगों की मांग है कि अस्पताल प्रबंधन यह स्पष्ट करे कि HR की जिम्मेदारी क्या है और मरीजों की शिकायतों के निपटारे की क्या प्रक्रिया है।

*प्रशासन से जांच की मांग*

अब सक्ती के जागरूक नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि दोनों अस्पतालों की तत्काल जांच कराई जाए।

मांग है कि –
1. अस्पताल में काम करने वाले सभी डॉक्टरों की डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर सार्वजनिक किया जाए।
2. बिना डिग्री के इलाज का आरोप सही पाया जाए तो कड़ी कार्रवाई हो।
3. मरीजों के हित में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।

*अस्पताल प्रबंधन का पक्ष आना बाकी*

इस पूरे मामले पर अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबर प्रकाशित होने के बाद उनका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

फिलहाल सक्ती में यह मुद्दा चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। लोग पूछ रहे हैं – *क्या स्वास्थ्य के नाम पर सिर्फ व्यापार हो रहा है?*