*सकर्रा के कुंज गली के समीप बसावन तालाब में लगे टॉसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/- ग्राम पंचायत सकर्रा के बसावन तालाब पार में लगे टॉसफार्मर लगभग 15 दिवस से खराब हो गया है जिसकी सूचना विभागीय अधिनस्थ कर्मचारीयों को सूचना दिया जा चुका है, इसके बावजूद अभी तक नया टॉसफार्मर नही लगाया जा रहा है। इस टॉसफार्मर से सकर्रा के 25% जनता लाभान्वित होती है। लेकिन अभी पानी पीने और अन्य घरेलू कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल 100 KVA का टॉसफार्मर लगवाने अडभार बिजली विभाग ऑफिस पहुंचकर आवेदन सौंपा गया।
साथ कहा गया कि यदि 2 दिवस के भीतर नया टॉसफार्मर नही लगती है, तो भारतीय किसान संघ किसान और आम जनता के साथ वि.वितरण कंपनी को घेराव करने के लिए बाध्य होगें जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर किसान संघ जिला अध्यक्ष रमाकांत चंद्रा, रवि शंकर चंद्रा, बोटलाल चंद्रा, महेतर यादव, योगेश चंद्रा, सुरेंद्र कुमार, आशीष केशव चंद्रा कमल चंद्रा सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
