*भद्री चौक, खरसिया में एन टेक एजुकेशन कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ*
*हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर*
खरसिया/ भद्री चौक, खरसिया में एन टेक एजुकेशन नामक कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ 16 अगस्त 2026 को विधिवत रूप से किया गया। सेंटर के प्रोपराइटर अजय कुमार लहिमोर ने बताया कि क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सेंटर की शुरुआत की गई है।
शुभारंभ समारोह में विशेष अतिथि श्री दीपक डनसेना, श्री नवल किशोर यादव, श्री अरुण पांडे, श्री अनिल धीवर, श्री कमल यादव, श्री विजयेंद्र गवेल, श्री पुष्पेंद्र सिदार, श्री अलीम करीम, श्रीमती धनवंती धीवर, श्री भूपेंद्र यादव, नीलू राठौर, श्री गुलशन यादव एवं श्री चूड़ामणि महंत सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने एन टेक एजुकेशन के शुभारंभ पर प्रोपराइटर अजय कुमार लहिमोर को शुभकामनाएं दीं तथा सेंटर की सफलता की कामना की।
एन टेक एजुकेशन में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के विभिन्न पाठ्यक्रमों के साथ-साथ बेसिक कंप्यूटर ज्ञान, डिजिटल सेवाओं एवं रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना तथा उनके लिए शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना है।
उपस्थित अतिथियों एवं लोगों ने कहा कि भद्री चौक एवं आसपास के क्षेत्र में एन टेक एजुकेशन की शुरुआत विद्यार्थियों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
