*सपिया के उपसरपंच पर पद का दुरुपयोग कर ₹5,99300 की टैक्स चोरी एवं वित्तीय अनियमितता का आरोप*

*सपिया के उपसरपंच पर पद का दुरुपयोग कर ₹5,99300 की टैक्स चोरी एवं वित्तीय अनियमितता का आरोप*

*जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर से की गई शिकायत*

 

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती/ जिला अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सपिया के उपसरपंच पर एक गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और जीएसटी चोरी करने का आरोप लगाते हुए जो कि विशाल ट्रेडर्स, खरसिया (मालिकः विशाल राठौर नवनिर्वाचित उपसरपंच, ग्राम पंचायत सपिया, विकासखंड मालखरौदा, जिला- सक्ती, छ.ग.)। मामला विशाल राठौर उपसरपंच ने निर्वाचित होने के बाद अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी ही दुकान/एजेंसी ‘विशाल ट्रेडर्स’ के नाम से ग्राम पंचायत सपिया में कुल ₹5,99,300 (पांच लाख निन्यानबे हजार तीन सौ रुपये) का बिल प्रस्तुत कर शासकीय राशि का आहरण किया है। टैक्स चोरी उक्त जारी किए गए विल में शासन को देय जीएसटी (GST) टैक्स की कोई जानकारी दर्ज नहीं की गई है। बिना टैक्स पटाए इतनी बड़ी शासकीय राशि का व्यावसायिक भुगतान लेना पूर्णतः गैर-कानूनी है और सीधे तौर पर राजस्व की चोरी है। नीरज राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले की तत्काल एंटी-इवेजन विंग से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, विशाल ट्रेडर्स के टर्नओवर और टैक्स रिटर्न की स्क्रूटनी की जाए तथा दोषी के खिलाफ टैक्स चोरी का मामला दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

ग्राम पंचायत सपिया में विशाल ट्रेडर्स द्वारा लगाया गया ₹5,99,300 के बिल की छायाप्रति ।