*PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक*

*PMS स्कीम के तहत रामनरेश यादव बने आइसेक्ट के जिला प्रबंधक*

हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर

सक्ती। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आइसेक्ट मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित नई PMS स्कीम के अंतर्गत जिला सक्ती के लिए जिला प्रबंधक के रूप में श्री रामनरेश सिंह यादव (सक्ती ब्रांच) का चयन किया गया है।
अपनी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए रामनरेश यादव ने आइसेक्ट ग्रुप के चेयरमैन, और कुलाधिपति डॉ. सी वी रमन विश्वविद्यालय संतोष चौबे एवं स्टेट कॉर्डिनेटर योगेश मिश्रा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए वे हृदय से कृतज्ञ हैं। साथ ही उन्होंने आइसेक्ट एवं डॉ. सी वी रमन विश्वविद्यालय की पूरी टीम को धन्यवाद दिया।
रामनरेश यादव ने अपने दायित्वों के बारे में बताते हुए कहा कि वे सक्ती जिले में PMS स्कीम का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और इसे पंचायत स्तर तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि स्किल कोर्स की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में कौशल विकास योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही