*ग्लैमर्स गर्ल्स सक्ती द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावन महोत्सव*
हमर छत्तीसगढ़ न्यूज नारायण राठौर
सक्ती/ ग्लैमर्स गर्ल्स सक्ती के तत्वावधान में सावन महोत्सव का भव्य एवं आकर्षक आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सावन के पारंपरिक रंग, श्रृंगार, गीत-संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों से पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने आकर्षक सावन श्रृंगार एवं पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर सावन क्वीन – गंगा प्रधान, डांस क्वीन – रमा सूर्यवंशी एवं ऐंकर मिस – अंजली राजपूत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष पहचान एवं सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में ग्लैमर्स गर्ल्स सक्ती की सदस्य उमा मन्नेवार, साधना देवांगन, पूर्णिमा पटेल, सिम्मी सिदार, ललिता बघेल, धनवंती धीवर, मोनिया कर्ष, दिव्या रात्रे सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
सदस्यों ने सावन के गीत, नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा एवं विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं सावन की परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला।
ग्लैमर्स गर्ल्स सक्ती की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्लैमर्स गर्ल्स सक्ती की सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सदस्यों एवं उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
